हैलो डिअर रीडर्स: Samsung ने आखिरकार अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M17 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन पिछले कई हफ्तों से लगातार लीक में बना हुआ था, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Samsung Galaxy M17 5G भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Amazon और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट दोनों पर शुरू होगी।
Galaxy M16 5G का अपग्रेडेड वर्जन
Samsung Galaxy M17 5G, कंपनी के लोकप्रिय Galaxy M16 5G का अपग्रेडेड मॉडल होगा। इसमें डिजाइन और कैमरा दोनों में बदलाव किए गए हैं। जहां M16 अपने बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता था, वहीं M17 5G में कंपनी ने बेहतर डिस्प्ले, नया कैमरा सेटअप और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो पहले से ज्यादा ब्राइट और कलरफुल है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दी गई है। फोन का लुक भी प्रीमियम महसूस होता है, खासकर इसके Moonlight Silver और Sapphire Black कलर ऑप्शन्स में। पानी और धूल से बचाव के लिए फोन को IP54 रेटिंग भी दी गई है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो ली जा सकती हैं। साथ ही, इसमें AI बेस्ड कैमरा फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो तस्वीरों को और नेचुरल लुक देते हैं।
यह भी पढ़िये: लंबी बैटरी, वॉटरप्रूफ डिजाइन और दमदार 5G परफॉर्मेंस के साथ Oppo F31 सीरीज के तीन नए आए मार्केट में
सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस
Samsung ने फोन में कई नए AI फीचर्स जोड़े हैं, जैसे कि Circle to Search और Google Gemini Live सपोर्ट, जो इसे और स्मार्ट बनाते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन को और पावरफुल बनाने का दावा किया गया है।
कीमत का अनुमान
हालांकि Samsung ने अभी Galaxy M17 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹13,000 से ₹14,000 के बीच रखी जा सकती है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास होगा जो बजट में 5G और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन चाहते हैं।





