अब 14 नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2025 Mahindra Thar AXT & LXT – ₹9.99 लाख से शुरू हुई कीमत, देखिए कितना बदला इसका लुक

हैलो फ़्रेंड्स: महिंद्रा ने अपनी मशहूर ऑफ-रोड एसयूवी थार का नया 2025 फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे दो ट्रिम – Mahindra Thar AXT और Mahindra Thar LXT – में लॉन्च किया है। नई थार में डिजाइन में कुछ हल्के बदलाव किए गए हैं, लेकिन असली अपडेट इसके फीचर्स और कम्फर्ट में देखने को मिलते हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में जाकर ₹16.25 लाख तक जाती है।

नया लुक, नया अंदाज

2025 थार अब पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखती है। इसमें नया डिजाइन किया गया ग्रिल और ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है, जिससे इसका फ्रंट लुक थोड़ा अलग नजर आता है। हालांकि, इसके सिग्नेचर सर्कुलर हेडलैम्प्स, LED DRLs, और 18-इंच अलॉय व्हील्स वही पुराने स्टाइल में बरकरार हैं। कंपनी ने इस बार दो नए कलर ऑप्शन – बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड – जोड़े हैं। पुराने शेड जैसे डीप फॉरेस्ट, रेड रेज, स्टेल्थ ब्लैक, और एवेरेस्ट व्हाइट भी उपलब्ध हैं।

ये हैं 14 नए फीचर्स

नई Mahindra Thar फेसलिफ्ट में कुल 14 नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं। इनमें शामिल हैं —

  • नया डिजाइन किया गया ग्रिल
  • ड्यूल-टोन बंपर
  • ऑल-न्यू ब्लैक थीम डैशबोर्ड
  • नया स्टीयरिंग व्हील
  • रियर AC वेंट्स
  • डोर ट्रिम्स पर वन-टच पावर विंडो
  • स्लाइडिंग आर्मरेस्ट वाला नया सेंटर कंसोल
  • A-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल
  • रियर वॉशर और वाइपर
  • अंदर से खुलने वाला फ्यूल लिड
  • 10.24-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • एडवेंचर स्टैट्स जेन II
  • रियर-व्यू कैमरा
  • नए कलर ऑप्शन

अंदर से ज्यादा आरामदायक

केबिन में इस बार ज्यादा ध्यान कंफर्ट और यूजर एक्सपीरियंस पर दिया गया है। ब्लैक थीम वाला डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील और बड़ा 10.24-इंच टचस्क्रीन इसे मॉडर्न फील देता है। इसके अलावा अब रियर पैसेंजर के लिए AC वेंट्स और वॉशर-वाइपर फीचर भी दिया गया है।

पावर और सेफ्टी

थार का इंजन लाइनअप पहले जैसा ही है – 2.0L टर्बो पेट्रोल (152bhp), 1.5L टर्बो डीजल (119bhp) और 2.2L टर्बो डीजल (132bhp)। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प है। सेफ्टी फीचर्स में ESP विद रोलओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड, और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।

2025 महिंद्रा थार अब सिर्फ एक ऑफ-रोड एसयूवी नहीं रही, बल्कि शहर में भी इसे चलाना उतना ही आसान और आरामदायक हो गया है।

Leave a Comment