हैलो डिअर फ़्रेंड्स: भारतीय बाजार में क्रूज़र बाइक्स का क्रेज हमेशा से रहा है। इसी सेगमेंट में अब Harley-Davidson ने Hero MotoCorp के साथ मिलकर अपनी नई बाइक X440 को लॉन्च किया है। यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए है जो क्लासिक लुक्स और दमदार इंजन का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख रखी गई है और यह तीन वेरिएंट्स – Denim, Vivid और S में उपलब्ध है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Harley-Davidson X440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूथ हो जाती है। चाहे शहर की ट्रैफिक हो या हाईवे पर लंबी राइड, यह बाइक हर तरह की सड़कों पर आरामदायक परफॉर्मेंस देती है।
लुक और डिज़ाइन
इस बाइक की डिजाइन रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है। इसमें गोल हेडलाइट के साथ LED DRL, चौड़ा फ्यूल टैंक और वाइड हैंडलबार मिलता है, जो इसे क्लासिक क्रूज़र लुक देता है। टायर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग आते हैं – बेस मॉडल Denim में स्पोक व्हील, जबकि Vivid और S वेरिएंट्स में अलॉय और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़िये: ₹6 लाख से भी कम हुई Maruti Baleno की कीमत, मिल रहा है ₹70,000 का खास दिवाली ऑफर
फीचर्स और सेफ्टी
X440 में स्टैंडर्ड डुअल-चैनल ABS और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। सामने 320mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो मजबूत ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है। सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट पर इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जिससे कॉल, मैसेज और नेविगेशन की जानकारी मिलती है।
कीमत और वेरिएंट्स
- Harley-Davidson X440 Denim: ₹2.29 लाख
- Harley-Davidson X440 Vivid: ₹2.49 लाख
- Harley-Davidson X440 S: ₹2.69 लाख
कुल मिलाकर Harley-Davidson X440 एक ऐसी बाइक है जो रेट्रो लुक्स और आधुनिक फीचर्स दोनों चाहने वालों को पसंद आ सकती है। इसकी कीमत भी क्रूज़र सेगमेंट को देखते हुए आकर्षक मानी जा सकती है।
